ज़िला
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान बीपीएल परिवारों के प्लॉट इंतकाल से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश जारी किए गए।
एसडीएम योगेश सैनी ने राजस्व विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पात्र बीपीएल परिवारों के प्लॉट का अभी तक इंतकाल दर्ज नहीं हुआ है, उनके मामलों को शीघ्र निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थी अपने जरूरी दस्तावेज संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के पास जमा करवाएं, ताकि इंतकाल प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
समाधान शिविर में बीपीएल बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को बिजली, पेयजल और गलियों के निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार अजय सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
गुरुग्राम। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई : नशा तस्कर और आदतन अपराधी के अवैध मकान पर चला बुल्डोजर
रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज
नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली6 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा