पलवल | लिफ्ट देकर ट्रक ड्राइवर को बनाया बंधक: कैश और ट्रक लूटा, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
पलवल में ट्रक ड्राइवर से लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
पलवल में ट्रक ड्राइवर से लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

पलवल | नेशनल हाईवे-19 पर ट्रक ड्राइवर से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने लिफ्ट मांगने के बहाने ट्रक में बैठकर ड्राइवर को बंधक बनाया, मारपीट की और कैश व ट्रक लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

होडल थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह जिले के फरदड़ी गांव निवासी साद और खेड़ी कंकर निवासी इरसाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पीड़ित ट्रक ड्राइवर मोहम्मद जैद निवासी रवा गांव, जिला नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 मई की रात करीब 8 बजे कोसीकलां (यूपी) से पलवल की तरफ ट्रक लेकर आ रहा था। करमन टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने होडल जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। इंसानियत के नाते उसने तीनों को ट्रक में बैठा लिया, लेकिन कुछ दूरी चलते ही युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने ड्राइवर को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी आंख और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर ट्रक में पटक दिया। इसके बाद ट्रक में रखे करीब 20 हजार रुपए लूट लिए और ट्रक को नूंह रोड की तरफ ले गए।

बताया गया कि उंटावड़ से आगे एक होटल पर आरोपी खाना खाने के लिए रुके। इसी दौरान घायल ड्राइवर ने बाहर मौजूद लोगों को इशारों में अपनी हालत बताई। होटल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्रक से नीचे उतारा। लोगों की भीड़ जुटती देख तीनों आरोपी ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद होडल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई साहुद अहमद के नेतृत्व में जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और छानबीन के आधार पर ब्लाइंड लूट की इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | आंतरी-जैनपुर की पहाड़ियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Array
|
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नांगल चौधरी | राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध खनन पर सख्ती जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह ने सोमवार को खनन विभाग और हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो नारनौल के अधिकारियों के साथ गांव आंतरी और जैनपुर की पहाड़ियों का औचक न...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के मकान गणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश : लापरवाही पर सख्त हुए एसडीएम योगेश सैनी

Array
|
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ में जनगणना 2027 कार्य की समीक्षा, एसडीएम योगेश सैनी ने दिए सख्त निर्देश
महेंद्रगढ़ | जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना कार्य को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम योगेश सैनी ने की। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सुपरवाइजरों, अधिकारियों और कर्मचारियों को...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में बीपीएल प्लॉट इंतकाल पर जोर : एसडीएम बोले- ग्राम सचिव के पास जमा करवाएं दस्तावेज

Array
|
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर, एसडीएम ने बीपीएल प्लॉट इंतकाल जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान बीपीएल परिवारों के प्लॉट इंतकाल से जुड़े मामलों को प्राथमि...
Continue Reading
Advertisement

Trending