ज़िला
नांगल चौधरी | पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध देशी शराब : आरोपी गिरफ्तार।
नांगल चौधरी। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी पुलिस की पुलिस टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए एक कार से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है और एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा है। जिला पुलिस कप्तान के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नांगल चौधरी से हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र और उनकी टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान जैनपुर मोड़, नांगल चौधरी पर मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सोनू निवासी नांगल चौधरी, अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर निजामपुर की तरफ से नांगल चौधरी की ओर आ रहा है। यदि तुरंत नाकाबंदी की जाए, तो उसे अवैध शराब सहित काबू किया जा सकता है।
इस सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई की। टीम ने निजामपुर-नांगल चौधरी मार्ग पर स्थित लुजोता मोड़ के पास पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ ही समय बाद निजामपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी पुलिस को दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो पुलिस को सामने देखकर चालक घबरा गया और उसने पकड़े जाने के डर से गाड़ी को बैक करके मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और मुस्तैदी से गाड़ी को चालक सहित काबू कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई। गाड़ी के अंदर से कुल 18 पेटी पव्वा, 3 पेटी बोतल और 1 पेटी अध्धा देशी शराब बरामद की गई। गिनती करने पर कुल 900 पव्वे, 36 बोतलें और 24 अध्धे अवैध शराब पाई गई।
बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध रूप से शराब का परिवहन करने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब और गाड़ी को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना नांगल चौधरी में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
नांगल चौधरी। नियामतपुर पहाड़ियों में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : पुलिस-माइनिंग विभाग ने पत्थरों से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
नांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी3 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
अटेली6 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी3 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार