ज़िला
नूंह | बकरा ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष : आधा दर्जन से अधिक घायल
नूंह | जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनहाना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ रेफर किया गया है। उसकी स्थिति का आकलन करने के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है।

गांव सिंगार में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, कई लोग घायल।
घायलों में अफजूल, शहीद, नाजिम, शब्बो, नफीसा सहित अन्य लोग शामिल हैं। परिजनों के अनुसार विवाद की शुरुआत कहासुनी और गाली-गलौज से हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे ईद की नमाज अदा करने के बाद हुई। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनहाना के चिकित्सक डॉ. जतिन बेनीवाल ने बताया कि सभी घायलों का उनकी चोटों के अनुसार उपचार किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य घायलों को भी उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा सकता है।
वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फतेहाबाद। हरियाणा में मौसम बदला : आंधी-तूफान के साथ ओले गिरे | फतेहाबाद में मोबाइल टावर टूटकर लटका
रेवाड़ी। भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बदला मिजाज : रेवाड़ी-दादरी में बारिश और ओलावृष्टि से मिली बड़ी राहत
फरीदाबाद | करोड़ों का पौधा घोटाला : पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने दस्तावेजों के साथ खोली नगर निगम की पोल
-
सतनाली5 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी5 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल7 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी5 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली1 day agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल