ज़िला
अटेली | सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ : योग अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश
अटेली। उज्जवल ग्रामीण विकास संस्था, धनुंदा के सौजन्य से एवं सर्व जातीय जन जागरण मंच के बैनर तले वीरवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धनुंदा के प्रांगण में सात दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक हरीश यादव ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर सर्व जातीय जन जागरण मंच के प्रधान मास्टर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योग व प्राणायाम से शरीर निरोगी और मन शांत रहता है।
आज की आपाधापी में संतुलित खानपान, अनुशासित दिनचर्या और संस्कारों का विशेष महत्व है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। शिविर में प्राचार्य राकेश, चेयरमैन संजय गोयल, मास्टर हरदूल सिंह, रामसिंह यादव, हरी सिंह, रमेश कुमार, सुरेश यादव, नरेश कुमार, भूपेंद्र नम्बरदार, तेज प्रकाश, गजराज सिंह एवं विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। समापन पर शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई।
अटेली | रामपुरा-कांटी सीमा विवाद में अटका फिरनी मार्ग निर्माण : 7 लाख मंजूर होने के बावजूद 6 महीने से अधूरा पड़ा काम
अटेली। भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि : डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर अटेली में खुशी की लहर
अटेली | ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज : रेलयात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी5 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी5 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली1 day agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन