अटेली | रामपुरा-कांटी सीमा विवाद में अटका फिरनी मार्ग निर्माण : 7 लाख मंजूर होने के बावजूद 6 महीने से अधूरा पड़ा काम

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
गांव रामपुरा में अधूरा पड़ा फिरनी मार्ग और रास्ते पर अवैध कब्जे का दृश्य।
गांव रामपुरा में अधूरा पड़ा फिरनी मार्ग और रास्ते पर अवैध कब्जे का दृश्य।

अटेली। गांव रामपुरा में मुख्य फिरनी के कच्चे रास्ते का निर्माण करने के लिए मंजूर हुईं राशि के बावजूद भी पिछले 6 महिने से कार्य अधर में लटका हुआ है जिसका मुख्य कारण दो गांवों की पंचायती जमीन का विवाद बताया जा रहा है। इस सम्बन्ध में गांव रामपुरा के निवासी जगबीर सिंह नामक व्यक्ति ने गत 24 अप्रैल को समाधान शिविर में इस समाधान के गुहार लगाई थी लेकिन समस्या जूं की तू बनीं हुईं हैं।

जानकारी के अनुसार गांव रामपुरा की सीमा कांटी गांव से सटी हुई है जिसमें रामपुरा की आबादी अधिक है इस लिए उसकी मुख्य फिरनी के रास्ते को पक्का करने के लिए रामपुरा पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से 7 लाख रुपए की राशि मंजूर करवाईं यह राशि गत नवंबर महीने में स्वीकृत हो चुकी थी लेकिन बताया जाता है कि गांव कांटी पंचायत प्रतिनिधियों ने रास्ते की भूमि राजस्व रिकार्ड में कांटी की होने की बात कह कर रोडा अटका दिया जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

बताया जाता है उक्त रास्ता 16 फुट चौड़ा है लेकिन प्रभावशाली लोगों ने रुडी, ईंधन डाल कर कब्जा किया हुआ जिससे आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, सरकार के सहयोग से पंचायत इस मार्ग को पक्का करना चाहती है लेकिन कांटी पंचायत के हस्तक्षेप के कारण कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों के द्वारा समाधान शिविर व खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी को लिखित शिकायत देने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग को पक्का करने की मांग कि है की ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल सके।

इस रास्ते पर अवैध कब्जा होने की शिकायत जगबीर सिंह द्वारा समाधान शिविर में दी गई थी लेकिन मामले ने नया मोड़ जब आ गया की राजस्व रिकॉर्ड में रास्ते की जमीन कांटी गांव की है रामपुरा पंचायत इसका विकास करने को तैयार हैं सरकारी आदेश मिलते ही रास्ते को पक्का किया जाएगा। संदीप कुमार, सरपंच रामपुरा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ : योग अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
धनुंदा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण और बच्चे।
धनुंदा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण और बच्चे।
अटेली। उज्जवल ग्रामीण विकास संस्था, धनुंदा के सौजन्य से एवं सर्व जातीय जन जागरण मंच के बैनर तले वीरवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धनुंदा के प्रांगण में सात दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष ...
Continue Reading

अटेली। भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि : डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर अटेली में खुशी की लहर

जितेंद्र सोलंकी
|
पूर्व विधायक सीताराम यादव अटेली
पूर्व विधायक सीताराम यादव अटेली
अटेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर पूर्व विधायक सीताराम यादव ने गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताय...
Continue Reading

अटेली | ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज : रेलयात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली | क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को लेकर दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने शुक्रवार को अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को दो सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। मंच ने 22451/52 चंडीगढ़–बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अटेली में ठहराव और इसे ...
Continue Reading
Advertisement

Trending