ज़िला
नांगल चौधरी | तहसील परिसर में शोक की लहर : वरिष्ठ अधिवक्ता उमराव सिंह कौशिक के निधन पर कार्य स्थगित
नांगल चौधरी | तहसील परिसर नांगल चौधरी में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब वरिष्ठ अधिवक्ता श्री उमराव सिंह कौशिक (गहली वाले) के आकस्मिक निधन का समाचार अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों तक पहुंचा। उनके निधन से पूरे विधिक जगत में गहरा दुःख व्याप्त है।
दिवंगत अधिवक्ता श्री उमराव सिंह कौशिक अपने सरल स्वभाव, न्यायप्रियता और समाज के प्रति समर्पित भावना के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को अधिवक्ता समाज ने अपूरणीय क्षति बताया है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज दिनांक 29 मई 2026 को तहसील परिसर नांगल चौधरी में सभी अधिवक्तागण, स्टाम्प वेंडर एवं टाइपिस्ट द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखाई दीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई।
शोक सभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय उमराव सिंह कौशिक का व्यक्तित्व बेहद प्रेरणादायक था और उन्होंने हमेशा न्याय एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। उनके जाने से क्षेत्र के लोगों ने एक अनुभवी और सम्मानित अधिवक्ता खो दिया है।
शोक के चलते तहसील परिसर नांगल चौधरी में आज कार्य स्थगित (वर्क सस्पेंड) रखने का निर्णय भी लिया गया। सभी अधिवक्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
दिवंगत अधिवक्ता की बैठक उनके निवास स्थान केशव नगर, गली नंबर 03, नारनौल में रखी गई है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
नांगल चौधरी | टोल पर हंगामा : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद लगा जाम | माफी के बाद खुला रास्ता
नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार
नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम : नए कानूनों की भी दी जानकारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान