ज़िला
नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत गांव छापड़ा बीबीपुर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
नांगल चौधरी। समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत गठित टीम ने गांव छापड़ा बीबीपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। गांव के बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में आयोजित बैठक में ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने विशेष रूप से युवा वर्ग को संबोधित करते हुए बताया कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है।
युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।
जागरूकता टीम ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस विभाग नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। साथ ही जो लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनकी काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए भी पुलिस हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रही है।
इस दौरान आमजन को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि लोग नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना या सहायता के लिए इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम में लोगों को नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में गांव के सरपंच प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नांगल चौधरी | टोल पर हंगामा : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद लगा जाम | माफी के बाद खुला रास्ता
नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार
नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम : नए कानूनों की भी दी जानकारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान