फतेहाबाद | बेकाबू रिट्ज कार का कहर : ई-रिक्शा समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
रिट्ज कार को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी।
रिट्ज कार को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी।

फतेहाबाद | भूना रोड पर शनिवार को रिट्ज कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, जबकि ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टक्कर लगने के बाद बिखरा ई-रिक्शा में रखा सामान।

टक्कर लगने के बाद बिखरा ई-रिक्शा में रखा सामान।

इसके बाद रिट्ज कार ऊंचाई पर चढ़कर बंद हो गई। कार को मौके पर ही छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर की तलाश शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिट्ज कार तेज गति से भूना रोड की ओर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और पहले सड़क पर चल रही एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद रिट्ज सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

रिट्ज कार की टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी दूसरी कार।

रिट्ज कार की टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी दूसरी कार।

ई-रिक्शा में कुछ सामान लोड करके चालक जा रहा था। वह सामान बिखर गया और ई-रिक्शा चालक को मामूली चोट आई। वहीं, स्कूटी को भी कार टच हुई। स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया।

हादसे के बाद कार सड़क किनारे एक ऊंचे स्थान पर चढ़ गई, जिससे उसका इंजन बंद हो गया और वाहन आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुट गई है। हुडा चौकी प्रभारी वीरेंद्र पिलानिया ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसको पकड़े जाने के बाद ही हादसे के कारण का पता चल सकेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी : साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी।
साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी।
फरीदाबाद | पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सूरज गुप्ता(19) वासी...
Continue Reading

फतेहाबाद | मानवता की मिसाल : रतिया ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया

राजेश भाम्भू
|
रतिया ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति की सहायता करते पुलिसकर्मी।
रतिया ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति की सहायता करते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद | पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारिय...
Continue Reading

फतेहाबाद | भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं : फतेहाबाद में कार समेत गिरा था राहुल

राजेश भाम्भू
|
भाखड़ा नहर में डूबे युवक राहुल की फ़ाइल फ़ोटो
भाखड़ा नहर में डूबे युवक राहुल की फ़ाइल फ़ोटो
फतेहाबाद | भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में भाखड़ा नहर में गिरे 18 वर्षीय युवक राहुल उर्फ धोनी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक की तलाश में परिजन, ग्रामीण और प्रशासन लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। युवक के नहर में ...
Continue Reading
Advertisement

Trending