नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम : नए कानूनों की भी दी जानकारी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
गांव मौसमपुर और बिहारीपुर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए निरीक्षक शारदा।
गांव मौसमपुर और बिहारीपुर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए निरीक्षक शारदा।

नांगल चौधरी। जिला पुलिस द्वारा डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने बिहारीपुर की धर्मशाला और मौसमपुर की चौपाल में ग्रामीणों से नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की और विशेषकर युवा वर्ग को इस जानलेवा लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए निरीक्षक शारदा और उनकी टीम।

नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए निरीक्षक शारदा और उनकी टीम।

इस अभियान के दौरान निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने ग्रामीणों को बताया कि जो नशा पीड़ित व्यक्ति इस दलदल से बाहर आना चाहते हैं, पुलिस उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए हरसंभव मदद करेगी। लोगों से अपील की गई कि वे नशा बेचने वालों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।

महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।

नशा मुक्ति के साथ-साथ पुलिस टीम ने आमजन को नए आपराधिक कानूनों के प्रति भी विस्तार से जागरूक किया। ग्रामीणों को सरल भाषा में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में समझाया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में सचेत किया गया, जिस पर महिलाओं ने भी खुलकर अपने विचार और अनुभव पुलिस टीम के साथ साझा किए।

इन कार्यक्रमों में गांव बिहारीपुर के सरपंच प्रतिनिधि और मौसमपुर के सरपंच बालकिशन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी के दौरान धूल के गुबार से ढका क्षेत्र और सड़क पर चलते वाहन।
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी के दौरान धूल के गुबार से ढका क्षेत्र और सड़क पर चलते वाहन।
नांगल चौधरी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और धूल हवा में उड़ने लगी, जिससे पूरा इलाका धूल के घने गुबार में घिर गया। आसमान में चारों ओर धूल ही धूल दिखाई दी और वातावरण पूरी तरह ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | मौसम का तांडव : भयंकर आंधी-तूफान और तेज बारिश से मचा हड़कंप | हाईवे से गांवों तक गिरे पेड़

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में तेज आंधी-तूफान के बाद हाईवे पर गिरा पेड़
नांगल चौधरी में तेज आंधी-तूफान के बाद हाईवे पर गिरा पेड़
नांगल चौधरी | क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेज धूल भरी आंधी, गरज-चमक और जबरदस्त बारिश ने कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। भयंकर तूफान के...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत

नितिन यादव
|
नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगल कालिया में आज एक अनोखा और भावुक नजारा देखने को मिला, जब यूपी के दातागंज से 415 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर सुमित सिंह उर्फ ‘टीटू’ आखिरकार अपने पसंदीदा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जीतेश पंडित ‘चोटी_आला_कलाकार’ स...
Continue Reading
Advertisement

Trending