नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार
नांगल चौधरी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और धूल हवा में उड़ने लगी, जिससे पूरा इलाका धूल के घने गुबार में घिर गया। आसमान में चारों ओर धूल ही धूल दिखाई दी और वातावरण पूरी तरह धुंधला नजर आया। […]

नांगल चौधरी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और धूल हवा में उड़ने लगी, जिससे पूरा इलाका धूल के घने गुबार में घिर गया। आसमान में चारों ओर धूल ही धूल दिखाई दी और वातावरण पूरी तरह धुंधला नजर आया।

नांगल चौधरी में चली तेज धूल भरी आंधी के दौरान धूल के गुबार से ढका आसमान।
तेज हवाओं के कारण खेतों और खाली स्थानों की मिट्टी हवा में उड़कर दूर-दूर तक फैल गई। धूल के घने गुबार के चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आगे का रास्ता देखने में परेशानी हुई। हालात ऐसे बने कि दिन के समय भी अंधेरे जैसा माहौल नजर आया। धूल के गुबार में गाड़ियों की लाइट जलाकर गाड़ियों को चलना पड़ा, क्योंकि सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
धूल भरी आंधी के चलते पूरे क्षेत्र का मौसम अचानक बदल गया। आसमान में धूल की मोटी परत छाई रही और तेज हवाओं के साथ उड़ती मिट्टी ने चारों तरफ धुंध जैसा दृश्य पैदा कर दिया।
नांगल चौधरी क्षेत्र में देर तक धूल भरी आंधी का असर बना रहा और जहां तक नजर गई, वहां धूल का ही गुबार दिखाई दिया।



