ज़िला
नारनौल | मोबाइल गुम होने के बाद सिम पोर्ट कर बैंक खातों से उड़ाए थे 99 हजार : खाताधारक गिरफ्तार।
नारनौल | पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए, साइबर क्राइम पुलिस थाना नारनौल की टीम ने साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के मामले में आरोपी का खाता प्रयोग हुआ था।
पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के खोए हुए मोबाइल फोन के सिम कार्ड का इस्तेमाल करके बैंक खाते से लगभग एक लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान स्थित उसके गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान देसराज निवासी इसरा का बास, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के रूप में हुई है। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर बीती रात 29 मई को आरोपी को काबू किया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि साइबर ठगों द्वारा पीड़ित के खाते से निकाली गई धोखाधड़ी की राशि में से 65,000 रुपये सीधे आरोपी देसराज के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नारनौल निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को अपनी शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, 3 मई 2025 को जल महल नारनौल के पास एक समारोह के दौरान उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया था।
पीड़ित ने अपना सिम कार्ड बंद करवा दिया था, लेकिन शातिर ठगों ने उसके नंबर को दूसरी टेलीकॉम कंपनी में पोर्ट करवा लिया। इसी पोर्ट किए गए नंबर का इस्तेमाल करते हुए अज्ञात ठगों ने अगले ही दिन 4 मई को उनके यूनियन बैंक और एसबीआई बैंक खातों से कुल 99,999 रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना नारनौल में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।
नारनौल। न्यायिक अधिकारियों ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व नेत्रहीन कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण : सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नारनौल। अटेली और नारनौल में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान : कमांडो व डॉग स्क्वॉड के साथ सार्वजनिक स्थलों की जांच
नारनौल | बूस्टिंग स्टेशन सिर पर फिर भी बूंद बूंद पानी को तरसे लोग : वार्ड नंबर बीस में पेयजल गंभीर संकट
-
निजामपुर7 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा