ज़िला
नारनौल। न्यायिक अधिकारियों ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व नेत्रहीन कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण : सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाज के वंचित, दिव्यांग और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों ने संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र तथा जिला नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा किया।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव नीलम कुमारी ने सबसे पहले संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रबंधन से वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, थेरेपी सत्रों तथा बच्चों के रहने और खाने की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दिव्यांग बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य और आवास संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ा है और विशेष बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।
इसके बाद न्यायिक अधिकारियों ने मोहल्ला खड़खड़ी स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था, ब्रेल लिपि की पुस्तकों की उपलब्धता, हॉस्टल सुविधाओं तथा साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्राओं के कमरों में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्रा या संस्था को कानूनी सहायता अथवा सरकारी योजनाओं से संबंधित किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
नारनौल। अटेली और नारनौल में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान : कमांडो व डॉग स्क्वॉड के साथ सार्वजनिक स्थलों की जांच
नारनौल | मोबाइल गुम होने के बाद सिम पोर्ट कर बैंक खातों से उड़ाए थे 99 हजार : खाताधारक गिरफ्तार।
नारनौल | बूस्टिंग स्टेशन सिर पर फिर भी बूंद बूंद पानी को तरसे लोग : वार्ड नंबर बीस में पेयजल गंभीर संकट
-
निजामपुर7 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा