ज़िला
फतेहाबाद | बेकाबू रिट्ज कार का कहर : ई-रिक्शा समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर
फतेहाबाद | भूना रोड पर शनिवार को रिट्ज कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीन अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया, जबकि ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टक्कर लगने के बाद बिखरा ई-रिक्शा में रखा सामान।
इसके बाद रिट्ज कार ऊंचाई पर चढ़कर बंद हो गई। कार को मौके पर ही छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर की तलाश शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिट्ज कार तेज गति से भूना रोड की ओर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और पहले सड़क पर चल रही एक अन्य कार को टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद रिट्ज सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

रिट्ज कार की टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी दूसरी कार।
ई-रिक्शा में कुछ सामान लोड करके चालक जा रहा था। वह सामान बिखर गया और ई-रिक्शा चालक को मामूली चोट आई। वहीं, स्कूटी को भी कार टच हुई। स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद कार सड़क किनारे एक ऊंचे स्थान पर चढ़ गई, जिससे उसका इंजन बंद हो गया और वाहन आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुट गई है। हुडा चौकी प्रभारी वीरेंद्र पिलानिया ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसको पकड़े जाने के बाद ही हादसे के कारण का पता चल सकेगा।
फरीदाबाद | पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी : साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार
फतेहाबाद | मानवता की मिसाल : रतिया ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया
फतेहाबाद | भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं : फतेहाबाद में कार समेत गिरा था राहुल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नारनौल1 day agoनारनौल | रेवाड़ी रोड के कैलाश नगर में निर्माणाधीन सड़क को लेकर नगर परिषद घिरी सवालों में : लोगों ने उठाई पारदर्शिता की मांग