ज़िला
फतेहाबाद | मानवता की मिसाल : रतिया ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया
फतेहाबाद | पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील, मानवीय एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

रतिया ट्रैफिक पुलिस ने बेसुध व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों के हवाले किया।
इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए रतिया ट्रैफिक पुलिस की राइडर टीम ने अपनी ड्यूटी के दौरान मानवता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
राइडर नंबर-8 पर तैनात एसपीओ गुरप्यार सिंह नं. 190 तथा एचजीएच मंजीत सिंह नं. 2023 बुढलाडा रोड, रतिया क्षेत्र में यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति नशे की हालत में सड़क के बीचों-बीच बेसुध पड़ा हुआ है। उसकी स्थिति को देखते हुए किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना होने की आशंका थी, जिससे न केवल उसकी जान को खतरा था बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती थी।
पुलिस कर्मियों ने तत्काल मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, उसे पानी पिलाया तथा प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाई।
इसके बाद उन्होंने धैर्यपूर्वक उसका नाम-पता एवं परिजनों की जानकारी प्राप्त की और उनसे संपर्क स्थापित किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों को संबंधित व्यक्ति सुरक्षित एवं सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस कर्मचारियों की इस तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली से एक संभावित दुर्घटना टल गई तथा एक परिवार को बड़ी परेशानी से बचाया जा सका। यह घटना दर्शाती है कि फतेहाबाद पुलिस केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभा रही है।
फतेहाबाद पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है तथा पुलिस अधीक्षक महोदया के नेतृत्व में सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु निरंतर कार्य कर रही है। “जनसेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता ही फतेहाबाद पुलिस की पहचान है।”
फतेहाबाद | भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं : फतेहाबाद में कार समेत गिरा था राहुल
रोहतक | पति और उसकी प्रेमिका पर पत्नी की हत्या का आरोप : रोहतक में महिला का गला घोंटकर मर्डर | शव के पास रातभर रहे दो मासूम बच्चे
फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर 8.53 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना सेंट्रल ने पंजाब से 2 आरोपी दबोचे
-
निजामपुर7 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी24 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा