निजामपुर | बिजली का लोहे का पोल टूटा : ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
छिलरो-धानोता मार्ग पर टूटा हुआ बिजली का पोल और नीचे झुकी बिजली लाइन।

निजामपुर | छिलरो गांव से धानोता की ओर जाने वाली बिजली लाइन का एक लोहे का पोल टूटकर नीचे गिर गया है, जिससे क्षेत्र में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पोल के गिरने से आसपास से गुजरने वाले लोगों तथा आवारा पशुओं की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समय खेतों की जुताई का कार्य चल रहा है और किसान दिन-रात अपने खेतों में आ-जा रहे हैं। ऐसे में यदि रात के समय किसी ट्रैक्टर चालक या पैदल खेतों में जाने वाले किसान को नीचे गिरे तार दिखाई नहीं दिए, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

निजामपुर में बिजली का लोहे का पोल टूटा, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

निजामपुर में बिजली का लोहे का पोल टूटा, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिजली विभाग ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की तो कोई व्यक्ति या पशु इसकी चपेट में आ सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि टूटे हुए पोल और लाइन की तत्काल मरम्मत कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाही की स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | हरनाथ की ढाणी के पास जारी है सड़क जाम : बिजली-पानी संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा | टूटी लाइन से सप्लाई ठप | मौके पर डटे अधिकारी

भूपेंद्र कुमार
|
हरनाथ की ढाणी के पास बिजली-पानी संकट को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।
हरनाथ की ढाणी के पास बिजली-पानी संकट को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।
निजामपुर | महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर क्षेत्र में बॉयल गांव के पास हरनाथ की ढाणी में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बिजली और पानी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा रखा है। खबर लिखे जाने तक जाम जारी था और सड़क के दोन...
Continue Reading

निजामपुर | ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्श : सरकार से पक्का करने की उठाई मांग

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर ब्लॉक में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
निजामपुर ब्लॉक में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी।
निजामपुर |  ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन CITU के बैनर तले निजामपुर ब्लॉक में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सीताराम ने की। धरने को संबोधित करते हुए सीताराम प्रधान ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचा...
Continue Reading

निजामपुर। ताऊ देवीलाल चौक पर राहगीरों को पिलाया शीतल जल : युवाओं ने पेश की मानव सेवा की मिसाल | भीषण गर्मी में लोगों को मिली राहत

भूपेंद्र कुमार
|
ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी और युवा।
ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते समाजसेवी और युवा।
निजामपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ताऊ देवीलाल चौक निजामपुर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। नलवाती विकास समिति के प्रधान सतपाल चौधरी, सत्ता पहलवान नापला, जाट सभा नांगल चौधरी के उप प्रधान अभय सिंह गा...
Continue Reading
Advertisement

Trending