ज़िला
महेंद्रगढ़ | शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान : एसडीएम योगेश सैनी ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं | अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने आज लघु सचिवालय स्थित कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, इंतकाल, बिजली बिल, राशन कार्ड, आय संशोधन तथा राजस्व विभाग से संबंधित 15 शिकायतें प्राप्त हुई।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों के कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं पर सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है।

महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने सुनीं जन समस्याएं, समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए अविलंब समाधान सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कहा कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण शासन -प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का घर द्वार के समीप निवारण हो, इसके लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन शिविरों में अपनी शिकायत रख सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी ममता, मत्स्य अधिकारी सोमदत्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ | व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है जन्म से नहीं : भारत विकास परिषद के परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण समारोह में बोले कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार
महेंद्रगढ़ | दूषित पेयजल को लेकर बढ़ा लोगों का आक्रोश : मंगलवार तक समाधान नहीं हुआ तो होगा XEN कार्यालय का घेराव
महेंद्रगढ़ | 1 जून से शुरू होंगे निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार शिविर : बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
सतनाली5 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी19 hours agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नारनौल23 hours agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल