महेंद्रगढ़ | व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है जन्म से नहीं : भारत विकास परिषद के परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण समारोह में बोले कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ के दायित्व ग्रहण समारोह में कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारी।
भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ के दायित्व ग्रहण समारोह में कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारी।

महेंद्रगढ़ | राजा मैरिज पैलेस महेंद्रगढ़ पर कल देर रात संपन्न हुए भारत विकास परिषद के परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण कार्यक्रम के अंतर्गत अपने संबोधन में डा. टंकेश्वर कुमार कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है ना की जन्म से। कुलपति महोदय भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में पधारे हुए थे। भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कुलपति महोदय और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

परिषद के सदस्यों ने सभी मेहमानों का पटका पहना कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के हरियाणा दक्षिण के प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार नारनौल से शामिल हुए। परिषद के संस्कार प्रमुख और क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक दलीप गोस्वामी ने एक स्वागत गीत गाकर सभी को मंत्र- मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आकर्षण रहे विशिष्ट अतिथि बीकानेर से आए श्री मोहर सिंह जी|

महेंद्रगढ़ में भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह

महेंद्रगढ़ में भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह

उल्लेखनीय है की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बीकानेर में स्वच्छता कार्यक्रम के लिए भारत विकास परिषद के श्री मोहर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया है और उनके रोल मॉडल को पूरे देश में अपनाने की बात कही है। मोहर सिंह ने स्वच्छता कार्यक्रम पर अपने अनुभव सभी श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किए जिससे परिषद के अन्य लोगों को भी इस विषय पर कार्य करने की व्यावहारिक रूप से प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के अंतर्गत अध्यक्ष के पद पर रतनलाल माधोगढ़िया, सचिव राम गोपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष पवन भारद्वाज, महिला सहभागिता रीना बंटी, संपर्क प्रमुख रमेश टांक, सेवा प्रमुख डॉक्टर भंवर सिंह, संस्कार प्रमुख दलीप गोस्वामी और पर्यावरण प्रमुख सुरेश सैनी को राजकुमार एडवोकेट ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में समाजसेवी रामकुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जबकि समाज के अन्य अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी मंच से सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक भरत खुराना और उप जिला समन्वयक नीरज मित्तल द्वारा जिले में किया जा रहे अभूतपूर्व सेवा कार्यों के लिए सभी ने भूरी- भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. टंकेश्वर कुमार ने मंच से परिषद के उन बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इनमें कमल टांक बैंकिंग क्षेत्र के लिए, सुमेधा यादव पेंटिंग के लिए, अभिषेक गुप्ता, अविषा, सोहम मित्तल और अनुराग गुप्ता तथा डॉ. विपिन माधोगढ़िया को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियो के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनीष खुराना और रीना गुप्ता ने अपनी कविताओं द्वारा सभी को आकर्षित किया।

मंच संचालन रमेश टांक ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगीत तथा समापन राष्ट्रगान से किया गया। अंत में परिषद के संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया और परिषद द्वारा आने वाले समय में अधिक सेवा कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद परिवार के सदस्य, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान : एसडीएम योगेश सैनी ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं | अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने आज लघु सचिवालय स्थित कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दूषित पेयजल को लेकर बढ़ा लोगों का आक्रोश : मंगलवार तक समाधान नहीं हुआ तो होगा XEN कार्यालय का घेराव

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ | शहर के मोहल्ला राठौड़ान में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। [c...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | 1 जून से शुरू होंगे निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार शिविर : बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा विशेष फोकस

सुशील शर्मा
|
निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार शिविर महेंद्रगढ़
निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार शिविर महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ | बाल चरित्र निर्माण सभा, महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण के उद्देश्य से 1 जून से निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का शुभारंभ सोमवार प्रातः 8 बजे सैनी क्षत्रिय सभा म...
Continue Reading
Advertisement

Trending