नारनौल | प्रधानमंत्री के नाम इनेलो कार्यकर्ताओं ने डीसी को सौंपा ज्ञापन : महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर जताया रोष

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता और ज्ञापन सौंपते नेता।
नारनौल में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता और ज्ञापन सौंपते नेता।

नारनौल | इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय नारनौल स्थित उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो नेशनल पार्लिअमेंटरी बोर्ड के सदस्य व् पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा व् जिला प्रधान सुरेंदर कौशिक ने किया।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, बेरोजगारी, पेपर लीक मामलों, किसानों की समस्याओं, बिजली कटौती तथा पेयजल संकट जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नारनौल इनेलो प्रदर्शन

नारनौल इनेलो प्रदर्शन

पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन इसके बावजूद सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है और कहा कि युवाओं के सामने बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया बार-बार विवादों और पेपर लीक घटनाओं की वजह से प्रभावित हो रही है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने सरकार से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

वही जिला प्रधान सुरेंदर कौशिक ने कहा उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। डीजल की कीमतों में वृद्धि से खेती और सिंचाई का खर्च बढ़ गया है, जिससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और पेयजल की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

वही लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर जनता में भारी रोष है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई करने तथा हरियाणा में भर्ती परीक्षाओ में बाहरी राज्यों के युवाओ को नौकरी देने की बजाए हरियाणा के युवाओ को नौकरी देने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद इनेलो नेताओ ने उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता से जुड़े इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो इनेलो भविष्य में अपने आंदोलन को और तेज करेगी।

इस अवसर पर नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य व् पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, जिला प्रधान सुरेंदर कौशिक, जसबीर ढिल्लों, सतबीर बडेसरा, जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लों, छोटेलाल गेहली, बिल्लू यादव चेयरमैन, लाल सिंह तंवर, कप्तान युद्धबीर यादव, बल्ली शेखावत, महिला प्रधान उर्मिला यादव, देशराज यादव, अरुण यादव, जय सिंह सैनी, अमर सिंह जांगड़ा, सुधीर यादव एडवोकेट, मदन शर्मा, विजय सैनी, सुरेश चौधरी, महेंद्र सिंह दहिया, नरसिंघ दायमा, वेदप्रकाश नम्बरदार, बिजेन्दर ढिल्लों,धर्मपाल शर्मा घाटासेर, रमेश यादव, अभय चौधरी पवेरा, रमेश सरपंच, सातपल चिल्लारो, करण सिंह यादव, सतपाल उन्हाणी, ज्ञानेश्वर निम्बल, सत्यनारायण सैनी, मुकेश नम्बरदार, ईश्वर सिंह, धर्मपाल नम्बरदार, बाबूलाल अकबरपुर, जागेराम पहलवान, भरपूर सिंह, आदि।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : घर-घर जाकर करें सत्यापन | एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह | बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना के बीएलओ की बैठक लेते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।
कनीना के बीएलओ की बैठक लेते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।
नारनौल | लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मतदाता सूची के...
Continue Reading

नारनौल | पेरिस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत कर : नेहा शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

रामचन्द्र सैनी
|
पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेतीं कुमारी नेहा शर्मा।
पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेतीं कुमारी नेहा शर्मा।
नारनौल | फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित अभ्यर्थी के रूप में भाग लेने पर कुमारी नेहा शर्मा को गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान एवं वरिष...
Continue Reading

नारनौल | जेईई एडवांस्ड रिजल्ट आते ही सफलता की लूट शुरू : जिन छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया | उनकी उपलब्धि पर अब कौन चमका रहा अपनी दुकान

रामचन्द्र सैनी
|
सीएलसी के वो बच्चे जो एक साल पहले स्कूल छोड़ चुके हैं
सीएलसी के वो बच्चे जो एक साल पहले स्कूल छोड़ चुके हैं
नारनौल | जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित होते ही जिले में कुछ निजी स्कूलों द्वारा शुरू किए गए प्रचार अभियान ने शिक्षा जगत में नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्टरों में उन विद्यार्थियों की बड़ी-बड़ी तस्वीरें और नाम प्रकाशित किए जा रहे हैं...
Continue Reading
Advertisement

Trending