ज़िला
नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : घर-घर जाकर करें सत्यापन | एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह | बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
नारनौल | लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं अद्यतन कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

बीएलओ समीक्षा बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, मृत अथवा अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को ठीक करने का कार्य गंभीरता से किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी औपचारिकताएं पूरी करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि बीएलओ को फील्ड में जाकर घर-घर सत्यापन करना होगा ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाए और सभी आवश्यक जानकारी रिकॉर्ड में दर्ज की जाए।
बैठक के दौरान कानूनगो पूनम ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए बीएलओ को आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जांच या स्क्रूटनी के दौरान कोई विसंगति सामने न आए।
बैठक में युवा मतदाताओं को वोटर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करने और मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।
एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस कार्य में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा के साथ योगदान देना होगा।
नारनौल | पेरिस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत कर : नेहा शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नारनौल | जेईई एडवांस्ड रिजल्ट आते ही सफलता की लूट शुरू : जिन छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया | उनकी उपलब्धि पर अब कौन चमका रहा अपनी दुकान
नारनौल। नशा तस्करों पर जिला पुलिस का बड़ा प्रहार : मई में 12 मामले दर्ज, 24 आरोपी गिरफ्तार | करोड़ों की पीढ़ी को बचाने के लिए अभियान जारी
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
सतनाली5 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी21 hours agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नांगल चौधरी24 hours agoनांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित