ज़िला
नारनौल | पेरिस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत कर : नेहा शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
नारनौल | फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित अभ्यर्थी के रूप में भाग लेने पर कुमारी नेहा शर्मा को गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता ने हार्दिक बधाई दी है।
राकेश महता ने बताया कि 27 मई से 29 मई तक यूरोपियन मैटेरियल्स रिसर्च सोसायटी द्वारा स्ट्रासबर्ग कन्वेंशन सेंटर, पेरिस (फ्रांस) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए कुमारी नेहा शर्मा, पुत्री मदनलाल शर्मा निवासी निहालावास, का चयन किया गया था। सम्मेलन में नेहा शर्मा ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसकी वैज्ञानिक समुदाय में काफी सराहना हुई।
उन्होंने बताया कि कुमारी नेहा शर्मा वर्तमान में बनस्थली विद्यापीठ टोंक में भौतिकी विषय में पीएचडी कर रही हैं। इससे पूर्व भी उन्हें नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हो चुका है।
राकेश महता ने कहा कि नेहा शर्मा की यह उपलब्धि केवल विप्र समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। एक युवा वैज्ञानिक के रूप में उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कुमारी नेहा शर्मा की इस उपलब्धि पर हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व मंत्री कैलाश चंद शर्मा, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक सीताराम यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : घर-घर जाकर करें सत्यापन | एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह | बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
नारनौल | जेईई एडवांस्ड रिजल्ट आते ही सफलता की लूट शुरू : जिन छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया | उनकी उपलब्धि पर अब कौन चमका रहा अपनी दुकान
नारनौल। नशा तस्करों पर जिला पुलिस का बड़ा प्रहार : मई में 12 मामले दर्ज, 24 आरोपी गिरफ्तार | करोड़ों की पीढ़ी को बचाने के लिए अभियान जारी
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
सतनाली5 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी21 hours agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नांगल चौधरी24 hours agoनांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित