नूंह | डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का ज्ञापन : महंगाई पर जताई चिंता

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।

नूंह | सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं नूंह लघु सचिवाल पहुंचकर डीजल,पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त नूंह के माध्यम से भेजा गया,जिसमें बढ़ती ईंधन कीमतों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की गई।

आनंद सिंह शौरान नूंह प्रभारी ने कहा कि पिछले करीब 15 दिनों के दौरान डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और तारकोल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। महंगाई लगातार बढ़ने से लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर केवल वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर पड़ता है। डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ जाती है, क्योंकि ट्रक, बसें, ट्रैक्टर और मालवाहक वाहन मुख्य रूप से डीजल पर निर्भर हैं।

हाजी सोहराब इनैलो नेता ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टरों को भी अपने किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि करनी पड़ रही है। इसका परिणाम यह है कि फल, सब्जियां, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिसका बोझ सीधे आम जनता पर पड़ रहा है।

इनेलो ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए ईंधन की कीमतों में राहत दी जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और आवश्यक वस्तुओं के दामों में स्थिरता लाई जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैथल। राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में दिखा युवाओं का जोश : डांस प्रतियोगिता और फायर सेफ्टी प्रशिक्षण रहे आकर्षण का केंद्र

मंजीत सोनी
|
कैथल के राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते अतिथि एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
कैथल के राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते अतिथि एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
कैथल । पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों में उत्साह और ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थि...
Continue Reading

नूंह। 58 गांवों पर साइबर अपराध का दाग : नूंह पुलिस ने सरपंचों को थमाए कानूनी नोटिस

बबीता वर्मा
|
सरपंचों को नोटिस थमाने के बाद मीटिंग लेते हुए थाना बिछोर प्रभारी सुखबीर यादव
सरपंचों को नोटिस थमाने के बाद मीटिंग लेते हुए थाना बिछोर प्रभारी सुखबीर यादव
नूंह। साइबर अपराध के मामलों में लगातार बदनामी झेल रहे नूंह जिले के 58 गांव अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। नूंह पुलिस ने इन गांवों को साइबर अपराध से प्रभावित क्षेत्र मानते हुए संबंधित सरपंचों को कानूनी नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस...
Continue Reading

फतेहाबाद | डीजल-पेट्रोल के दामों ने तोड़ दी किसान और मध्यम वर्ग की कमर : सुनैना चौटाला

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
फतेहाबाद। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
फतेहाबाद | लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में इनेलो द्वारा सोमवार को फतेहाबाद में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की कमान इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending