महेंद्रगढ़ | राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सीजेएम नीलम कुमारी ने की बैठक : अधिवक्ताओं व पीएलवी को दिए जागरूकता अभियान के निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| महेंद्रगढ़
अधिवक्ताओं व पीएलवी की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
अधिवक्ताओं व पीएलवी की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।

महेंद्रगढ़ | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मैडम नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आज उप-मंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत व अन्य विशेष लोक अदालतों तथा आम जनमानस तक कानूनी सहायता पहुंचाने के संबंध में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक का आयोजन किया।

सीजेएम नीलम कुमारी ने बताया कि आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा इसमें विभिन्न प्रकार के (समझौता योग्य) मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत (एनआई एक्ट – चैक बाउंस मामले) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और अधिकारियों व अधिवक्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोक अदालतों में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और लोगों को त्वरित व सस्ता न्याय दिलाने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मामलों का निपटारा आपसी भाईचारे और सहमति से करवा सकें।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और डीएलएसए हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर फोन कर कानूनी जानकारी ले सकते हैं।
इस अवसर पर महेंद्रगढ़ उप-मंडल न्यायिक दंडाधिकारी विक्रांत, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी महेंद्रगढ़ सुमित तुर्किया व परमिंदर सिंह मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है जन्म से नहीं : भारत विकास परिषद के परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण समारोह में बोले कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार

सुशील शर्मा
|
भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ के दायित्व ग्रहण समारोह में कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारी।
भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ के दायित्व ग्रहण समारोह में कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारी।
महेंद्रगढ़ | राजा मैरिज पैलेस महेंद्रगढ़ पर कल देर रात संपन्न हुए भारत विकास परिषद के परिवार मिलन एवं दायित्व ग्रहण कार्यक्रम के अंतर्गत अपने संबोधन में डा. टंकेश्वर कुमार कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है ना...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान : एसडीएम योगेश सैनी ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं | अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने आज लघु सचिवालय स्थित कोर्ट रूम में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | दूषित पेयजल को लेकर बढ़ा लोगों का आक्रोश : मंगलवार तक समाधान नहीं हुआ तो होगा XEN कार्यालय का घेराव

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ | शहर के मोहल्ला राठौड़ान में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। [c...
Continue Reading
Advertisement

Trending