फरीदाबाद | 1,90,000 रुपये की ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले चाचा- भतीजा गिरफ्तार : साइबर थाना NIT की कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
1.90 लाख की साइबर ठगी में चाचा-भतीजा गिरफ्तार, बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप
1.90 लाख की साइबर ठगी में चाचा-भतीजा गिरफ्तार, बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप

फरीदाबाद | पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जानकार बनकर 1,90,000 रुपये की ठगी करने के मामले में बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले चाचा-भतीजा को साइबर थाना NIT की टीम ने 31 मई को आगरा एवं फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान राजकुमार एवं पुष्पेन्द्र निवासी जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया कि पुष्पेन्द्र की पहचान नईन से थी।‌ नईन ने अपने साले आबिद का बैंक खाता पुष्पेन्द्र को उपलब्ध कराया था। पुष्पेन्द्र ने उक्त खाता अपने चाचा राजकुमार को दिया था, जिसने इस खाता को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।

उन्होंने आगे बताया कि खाताधारक आबिद एवं नईन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी पूछताछ में आरोपितों का नाम सामने आया है। पुष्पेन्द्र को जेल भेज दिया है, वहीं राजकुमार को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

बता दें कि एस.जी.एम नगर निवासी एक महिला के पास 15 मार्च को उसके देवर के नाम से फोन आया था जोकि रुस में काम करता है। कथित देवर ने कहा कि भाभी में आपके खाता में 6 लाख रुपये भेज रहा हूं और आपके पास बैंक से कॉल आयेगा। फिर महिला के कुछ देर बाद ही बैंक से कॉल भी आया। उसके बाद फिर से देवर के नाम से फोन आया, जिसने कहा कि विजा खत्म हो गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विजा बढाने के लिये 1,90,000 रु. भेज दो, जिस पर  महिला ने ठगो द्वारा बताए खाता में 1,90,000 रु. भेज दिये। शिकायत पर थाना साइबर NIT में  मामला दर्ज किया गया था।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कैथल। राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में दिखा युवाओं का जोश : डांस प्रतियोगिता और फायर सेफ्टी प्रशिक्षण रहे आकर्षण का केंद्र

मंजीत सोनी
|
कैथल के राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते अतिथि एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
कैथल के राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते अतिथि एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
कैथल । पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों में उत्साह और ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला। दिन की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थि...
Continue Reading

नूंह। 58 गांवों पर साइबर अपराध का दाग : नूंह पुलिस ने सरपंचों को थमाए कानूनी नोटिस

बबीता वर्मा
|
सरपंचों को नोटिस थमाने के बाद मीटिंग लेते हुए थाना बिछोर प्रभारी सुखबीर यादव
सरपंचों को नोटिस थमाने के बाद मीटिंग लेते हुए थाना बिछोर प्रभारी सुखबीर यादव
नूंह। साइबर अपराध के मामलों में लगातार बदनामी झेल रहे नूंह जिले के 58 गांव अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। नूंह पुलिस ने इन गांवों को साइबर अपराध से प्रभावित क्षेत्र मानते हुए संबंधित सरपंचों को कानूनी नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस...
Continue Reading

नूंह | डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का ज्ञापन : महंगाई पर जताई चिंता

बबीता वर्मा
|
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
नूंह लघु सचिवालय में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
नूंह | सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं नूंह लघु सचिवाल पहुंचकर डीजल,पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त नूंह के...
Continue Reading
Advertisement

Trending