फरीदाबाद। एक सप्ताह में 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार : फरीदाबाद पुलिस ने रुपए 32.16 लाख बरामद किए | रुपए 24.04 लाख की राशि कराई फ्रीज
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीमों ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के दौरान 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए रुपए 32,16,583 की राशि बरामद की है, जबकि रुपए24,04,029 की रकम […]

फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीमों ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के दौरान 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए रुपए 32,16,583 की राशि बरामद की है, जबकि रुपए24,04,029 की रकम संबंधित खातों में फ्रीज कराई गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 23 मई से 29 मई के बीच साइबर थाना एनआईटी, साइबर थाना सेंट्रल और साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीमों ने संयुक्त रूप से 7 मामलों में कार्रवाई की। इस दौरान साइबर थाना एनआईटी के 2, सेंट्रल के 4 और बल्लभगढ़ के 1 मामले में सफलता हासिल करते हुए कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में राघव गांधी, आबिद, मोहम्मद नईम, सचिन कुमार, सूरज गुप्ता, मोहम्मद शाद जफर अली, अंशुमान सिंह, मोहम्मद नोमान, अमर सिंह, उमेद सिंह, रणजीत सिंह, प्रभात कुमार, अभिषेक राणा, प्रशांत, सरबजीत सिंह, तरुणधीर तथा एक महिला आरोपी शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने 314 साइबर शिकायतों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों के खातों से जुड़ी रुपए 24,04,029 की राशि फ्रीज करवाई, जिससे आगे होने वाले नुकसान को रोका जा सका।
फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच, फर्जी कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें।
पुलिस का कहना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार है और सतर्क रहकर ही ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।



