ज़िला
नांगल चौधरी | तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का कहर : सिरोही-बहाली मार्ग पर टूटे बिजली पोल, किसानों को भारी नुकसान
नांगल चौधरी। शनिवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने नांगल चौधरी क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जनजीवन, बिजली व्यवस्था और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। क्षेत्र के कई गांवों में पेड़-पौधे उखड़ गए, टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।
सबसे अधिक नुकसान सिरोही-बहाली मार्ग पर देखने को मिला, जहां तेज आंधी के चलते बिजली के कई पोल टूट गए और पूरी बिजली लाइन जमीन पर गिर गई। बिजली लाइन गिरने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ और खंभे तक धराशायी हो गए। बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन और बहाली कार्य में जुटी हुई हैं।

वहीं, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार टीन शेड टूटने, पेड़ गिरने और कृषि क्षेत्र में नुकसान की सूचनाएं सामने आ रही हैं। किसान अपने खेतों और संपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को महेंद्रगढ़ सहित हरियाणा के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया था। विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है तथा कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश और बादलों के प्रभाव से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार को रोहतक में 43.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 39 डिग्री, अंबाला में 37.3 डिग्री तथा नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
नांगल चौधरी | आर्य वीरांगना शिविर का भव्य समापन : बेटियों ने दिखाया शौर्य, आत्मरक्षा के दमदार प्रदर्शन से गूंजा परिसर, संस्कारों का दिया संदेश
नांगल चौधरी | चरित्र निर्माण शिविर का समापन : युवाओं में संस्कार और आत्मरक्षा का संदेश, आर्य समाज की पहल की सराहना
नांगल चौधरी | लॉजिस्टिक हब भूमि विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा : किसानों की जमीन पर यथास्थिति के आदेश सरकार और किसानों की SLP पर होगी संयुक्त सुनवाई
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान