नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया पौधारोपण : अधिकारियों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ | विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पौधारोपण करती डीसी अनुपमा अंजली।
पौधारोपण करती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय परिसर के पीछे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण और बदलते जलवायु परिस्थितियों के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों को बड़ा होने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने के लिए आज से ही गंभीर प्रयास करने होंगे। उपायुक्त ने लोगों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं को अपनाने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रकृति संरक्षण, जल बचाने, प्रदूषण कम करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर कपड़े के बैग भी वितरित किए गए ताकि लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इस विशेष अभियान में वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी विजेंद्र (भारतीय वन सेवा), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी, अनुज नरवाल, जैव विविधता बोर्ड से देशराज शर्मा सहित रजनीश कुमार, अमित कुमार, प्रवीण कुमार और विक्रम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की उचित देखरेख का सामूहिक संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गांव भूषण शोभापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने नहर में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ...
Continue Reading

नारनौल | डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने किया निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्र और वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाएं जांचीं | बुजुर्गों और युवाओं की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शनिवार को सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नारनौल स्थित ‘माधव’ नशा मुक्ति केंद्र और नसीबपु...
Continue Reading

नारनौल | सुभाष स्टेडियम में पुलिस का जागरूकता अभियान : युवाओं को नशे और साइबर फ्रॉड से किया सतर्क | महिला थाना टीम ने दिया सुरक्षित भविष्य का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष स्टेडियम नारनौल में युवाओं को जागरूक करती महिला थाना पुलिस टीम
सुभाष स्टेडियम नारनौल में युवाओं को जागरूक करती महिला थाना पुलिस टीम
नारनौल। स्थानीय सुभाष स्टेडियम में महिला थाना पुलिस टीम की ओर से बच्चों और युवाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे की बुरी लत, साइबर अपराधों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुर...
Continue Reading
Advertisement

Trending