नारनौल। कोरियावास मंदिर दानपात्र चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता : राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार | वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
कोरियावास मंदिर दानपात्र चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी
कोरियावास मंदिर दानपात्र चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी

नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला पुलिस को मंदिर चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सदर नारनौल पुलिस टीम ने गांव कोरियावास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के दानपात्र चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रिंकू के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बासना जिला जयपुर (राजस्थान) में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले राजस्थान के मेहाड़ा क्षेत्र में भी रह चुका है। थाना सदर नारनौल पुलिस ने आरोपी को 3 जून को राजस्थान के अचरोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 मई को गांव कोरियावास निवासी एवं राधा-कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य जयभगवान ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 28 मई की दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में प्रवेश कर वहां रखा दानपात्र चोरी कर लिया।

मंदिर कमेटी के अनुसार दानपात्र को वर्ष में केवल एक बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर खोला जाता था। अनुमान था कि उसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई लगभग 25 से 30 हजार रुपये की नकदी मौजूद थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पहले ही चोरी हुआ दानपात्र बरामद कर लिया था।

लगातार की गई छानबीन और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी रिंकू को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे चोरी की गई राशि, वारदात में शामिल अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जिला पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और धार्मिक स्थलों पर होने वाली आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया पौधारोपण : अधिकारियों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ | विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पौधारोपण करती डीसी अनुपमा अंजली।
पौधारोपण करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय परिसर के पीछे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ...
Continue Reading

नारनौल। समाधान शिविर में 57 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : पीपीपी शिकायतों का प्राथमिकता से हुआ समाधान | एडीसी तरुण कुमार पावरिया ने की अध्यक्षता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को नारनौल के लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) तरुण कुमार पावरिया ने की। इस दौ...
Continue Reading

नारनौल। जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी : 27 साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार | डकैती मामले में थी तलाश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस की बड़ी सफलता, 27 साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
नारनौल पुलिस की बड़ी सफलता, 27 साल से फरार 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दीपक के कुशल नेतृत्व और सख्त दिशा-निर्देशों में कार्य करते हुए थाना शहर नारनौल पुलिस ने करीब 27 वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार ...
Continue Reading
Advertisement

Trending