ज़िला
फतेहाबाद | चालान काटने पर किसानों ने लगाया जाम : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध | सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन
फतेहाबाद | रतिया शहर में रविवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने के विरोध में सड़क पर जाम लगाया गया। फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर का चालान कर दिया, जिससे बवाल मच गया। इसके विरोध में किसानों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काट रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक किसान के ट्रैक्टर को रोककर उसका चालान किया। इस कार्रवाई के बाद किसान और पुलिसकर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बड़े विवाद में बदल गई।

इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस से कहा कि, चालान काटकर आम लोगों को परेशान करने की बजाय स्मैकियों, नशा तस्करों को पकड़ो।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान और अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने ट्रैक्टर के चालान का विरोध करते हुए फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया।
जाम की सूचना मिलते ही रतिया सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, उनकी शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम हटा लिया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि ट्रैक्टर के चालान को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद सड़क जाम की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद जाम खुलवा दिया गया है। सब-इंस्पेक्टर संदीप ने यह भी कहा कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
चंडीगढ़ | 661 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन : 3 IAS और 1 IFS अधिकारी के ठिकानों पर रेड, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच तेज
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
फरीदाबाद | CBI अधिकारी बनकर 1.24 करोड़ की साइबर ठगी : जयपुर से खाताधारक गिरफ्तार | खाते में मिले 32 लाख रुपये
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल22 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?