नारनौल। जाट गुवाना में पेयजल बर्बाद करने वाले 14 उपभोक्ताओं को नोटिस : दोबारा उल्लंघन पर कटेंगे कनेक्शन | विभाग ने शुरू किया सख्त अभियान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

नारनौल। पेयजल संरक्षण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने गांव जाट गुवाना में विशेष जल संरक्षण अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान 14 उपभोक्ताओं को पेयजल की बर्बादी करते पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए।

अभियान का नेतृत्व जेई नरेंद्र पाल रंगा और बीआरसी धर्मेंद्र ने किया। निरीक्षण के दौरान कई घरों में पेयजल कनेक्शन से बगीचों की सिंचाई और खेती संबंधी कार्य किए जाते मिले। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को एक सप्ताह का नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसा पाए जाने पर बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिए जाएंगे और नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

जेई नरेंद्र पाल रंगा ने कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला पेयजल केवल पीने और घरेलू जरूरतों के लिए है। इसका उपयोग खेतों और बगीचों की सिंचाई में करना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी से अन्य उपभोक्ताओं को जल संकट का सामना करना पड़ता है, इसलिए विभाग जल संरक्षण को लेकर पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।

ग्राम सरपंच समुद्र सिंह ने भी ग्रामीणों से पानी बचाने की अपील करते हुए कहा कि जल एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है, जिसे केवल संरक्षण के माध्यम से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह पानी का सही उपयोग करे और पेयजल की बर्बादी रोकने में सहयोग दे।

अभियान के दौरान सरपंच समुद्र सिंह, चौकीदार वीर सिंह, पंप चालक मनोज तथा अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष

रामचन्द्र सैनी
|
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
नारनौल | भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उस समय पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। एक तरफ मंच से मुख्यमंत्र...
Continue Reading

नारनौल । भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की तपस्या का प्रतीक : आरती सिंह राव

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह
नारनौल । हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आज महेंद्रगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की तपस्या औ...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी : मई माह में 245 आरोपी गिरफ्तार | कहा-अपराध छोड़ो या जिला छोड़ो

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पुलिस अधीक्षक दीपक
पुलिस अधीक्षक दीपक
नारनौल। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए मई माह में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 245 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending