ज़िला
नांगल चौधरी | 42 बीपीएल कॉलोनियों को मिली राहत : विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी | 7 दिन में सुधरेगी बिजली व्यवस्था
नांगल चौधरी। जिले की 42 बीपीएल कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभाग द्वारा वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। इससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत बुलान ने बताया कि हसनपुर सहित जिले की विभिन्न बीपीएल कॉलोनियों की समस्याओं को लेकर लगातार प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष आवाज उठाई जाती रही है। जनता की मांगों को मजबूती से रखने का ही परिणाम है कि अब विकास कार्य धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।

मंजू चौधरी
विधायक, नांगल चौधरी
उन्होंने बताया कि नारनौल के एसडीओ के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 42 बीपीएल कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था से जुड़े कार्य अगले सात दिनों के भीतर पूरे कर दिए जाएंगे। इससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
पुनीत बुलान ने नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और अधिकारियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा। जनहित से जुड़े इस कार्य में उनका सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।

वॉक ऑर्डर की कॉपी
उन्होंने कहा कि बीपीएल कॉलोनियों में विकास कार्यों की शुरुआत केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उन परिवारों की उम्मीदों की जीत है जो वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे थे। जनता की समस्याओं को उठाना उनकी जिम्मेदारी है और क्षेत्र के विकास तथा आम लोगों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज आगे भी इसी तरह बुलंद रहेगी।
नांगल चौधरी | मौसम का कहर : तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
नांगल चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को समर्पित रहा विद्यासागर आर्य का जन्मदिवस : आर्य वीरांगना शिविर में त्रिवेणी सहित 21 पौधे लगाकर दिया हरित भविष्य का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
हरियाणा6 days agoफतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा