पंजाब | AAP नेता और सरपंच पर जानलेवा हमला : बाइक सवार बदमाशों ने मारीं दो गोलियां

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|

पंजाब | बटाला क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के युवा विंग के जिला प्रधान और गांव कादियां राजपूतां के मौजूदा सरपंच गुरविंदर सिंह पर मंगलवार देर शाम जानलेवा हमला किया गया। बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। हमले में गुरविंदर सिंह के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं।

परिजनों के अनुसार हमलावर मिठाई का डिब्बा लेकर सरपंच के पास पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद घायल सरपंच को स्थानीय लोगों की मदद से बटाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पंजाब के बटाला में AAP नेता और सरपंच पर फायरिंग, दोनों पैरों में लगी गोली

पंजाब के बटाला में AAP नेता और सरपंच पर फायरिंग, दोनों पैरों में लगी गोली

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो कथित गैंगस्टरों आदेश जमाराय और निशान जोड़ियां द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में सरपंच को धमकी देते हुए भविष्य में और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

एसपी जांच बटाला रमणदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम, संबंधित थाना प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में रंगदारी या गैंगस्टर एंगल की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading

राजस्थान | पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग : 3 की मौत | 5 गंभीर झुलसे | जांच शुरू

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग
राजस्थान | राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचा...
Continue Reading

नई दिल्ली | INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक : 25 दल हुए शामिल | शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग | 5 मुद्दों पर बनी सहमति

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की सातवीं बैठक सोमवार को दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें 25 राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ...
Continue Reading
Advertisement

Trending