कनीना। बेटी के जन्म पर बजे ढोल-नगाड़े : कन्या कुआं पूजन व जन्मोत्सव बना मिसाल

रिपोर्टर: अनीता
| कनीना
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।

कनीना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार रूप देते हुए कनीना निवासी एवं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यरत शिक्षाविद डॉ. कविता यादव ने अपनी पोती द्रुवी यादव के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लड़कों के जन्म पर निभाई जाने वाली लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों का उत्साहपूर्वक निर्वहन किया गया तथा ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और मंगलगान के साथ कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में जिला महेंद्रगढ़ में बेटियों के संरक्षण, सम्मान और जन्मोत्सव को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय जिला पीएनडीटी कमेटी सदस्य, लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं समाजसेविका डॉ. कृष्णा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कन्या कुआं पूजन और प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. कृष्णा आर्या ने बालिका द्रुवी के माता-पिता साक्षी और तरुण यादव सहित परिवारजनों को बालिका जन्मोत्सव सम्मान-पत्र प्रदान किया तथा अपने अभियान के तहत 22,530वां पौधा भेंट कर बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. कविता यादव ने कहा कि वे लंबे समय से डॉ. कृष्णा आर्या के सामाजिक कार्यों और बेटियों के सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियानों से प्रभावित रही हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उनके परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और समाज को बेटियों के जन्म पर भी उतनी ही खुशी मनानी चाहिए जितनी बेटों के जन्म पर मनाई जाती है।

परिवार ने बालिका के जन्म पर मिठाइयां वितरित कीं, छठी के अवसर पर भजन संध्या आयोजित करवाई तथा कन्या कुआं पूजन, प्रीतिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। डीजे, गीत-संगीत और ढोल-नगाड़ों के बीच हुए इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम में बालिका द्रुवी की माता साक्षी, पिता तरुण यादव, दादी डॉ. कविता यादव सहित सुमन, मीनाक्षी, नीलम, रेखा, रीतू, मूर्ति, अलका, यास्मीन, दिव्या, लता, रेमा, भतेरी, वंदना, सुनीता, कमलेश, रौशनी, सुखमा देवी, पूजा तथा क्षेत्र की अनेक महिलाओं एवं परिवारजनों ने भाग लिया।

इस अनोखे आयोजन ने समाज में बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना | राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश : भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय शिविर का समापन

हरविन्द्र यादव
|
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।
कनीना । भड़फ कनीना स्थित आरपीएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक प्रताप ने दल वीरों को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली प...
Continue Reading

कनीना | बिजली-पानी संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : उन्हानी गांव के लोगों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना रात्रि के समय कनीना महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे नंबर 24 पर उन्हानी के ग्रामीण द्वारा लगाया गया जाम का दृश्य
कनीना रात्रि के समय कनीना महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे नंबर 24 पर उन्हानी के ग्रामीण द्वारा लगाया गया जाम का दृश्य
कनीना। बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार रात गांव उन्हानी के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे नंबर-24 पर रात करीब 9 बजे जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी प...
Continue Reading

कनीना | भारत निर्माण युवा दल शिविर में ममता यादव का प्रेरक संबोधन : युवा और वायु के सूत्र से दी सीख | राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
भारत निर्माण युवा दल के शिविर में युवाओं को संबोधित करतीं ममता यादव।
भारत निर्माण युवा दल के शिविर में युवाओं को संबोधित करतीं ममता यादव।
कनीना। आरपीएस स्कूल भड़फ में भारत निर्माण युवा दल हरियाणा द्वारा आयोजित साप्ताहिक चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और युवा जागरूकता का विशेष संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में हरियाणा लोक सेवा आयोग...
Continue Reading
Advertisement

Trending