अटेली | वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित : डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में आयोजित डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।
अटेली में आयोजित डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।

अटेली । नगर पालिका नांगल अटेली में बुधवार को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एफएलसी रमेश चंद्र ने बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान की । शिविर में प्रतिभागियों को पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, अटल पेंशन योजना, हेल्थ केयर, पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस, जमा योजनाओं जैसे सीए, एसबी, एफडी, आरडी तथा ‘म्हारी लाडो’ योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके अलावा किसान गोल्ड योजना, पीकेसीसी, डेयरी, भेड़-बकरी, सूअर पालन, पीएमईजीपी, एमएसएमई, एसएचजी, जेएलजी, मुद्रा, कॉम्बो, डीएसएस, रिटेल लोन, कार, हाउस, पर्सनल, ट्रैक्टर एवं शिक्षा ऋण जैसी ऋण योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया।

बताया गया कि किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में साइबर क्राइम हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरंत सूचना दें। साथ ही ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, पिन कोड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व खाता संख्या किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करने की सलाह दी गई।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली |  नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने वाली हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल अटेली मंडी की छात्रा श्रद्धा यादव के सम्मान म...
Continue Reading

अटेली | तेज आंधी-तूफान से चन्दपुरा में नुकसान : ढाणी में पेड़ गिरने से पशुशाला प्रभावित

जितेंद्र सोलंकी
|
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।
चन्दपुरा में पशुशालाओं के झोंपड़े क्षतिग्रस्त हुए।
अटेली | क्षेत्र में मंगलवार सायं अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ आई तेज हवाओं व बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अटेली क्षेत्र के गांव चन्दपुरा में इस तूफान के कारण खेतों में बने ढाणियों और पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप ...
Continue Reading

अटेली | आर्य समाज का युवा शिविर जारी : योग-आत्मरक्षा का प्रशिक्षण | संस्कृति-संस्कारों का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।
डिग्री कॉलेज खोड़ में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में योग एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते युवा प्रतिभागी।
अटेली । आर्य समाज के तत्वावधान में डिग्री कॉलेज खोड में 8 जून से चल रहे 'युवा शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर' के दूसरे दिन मंगलवार को विद्वान वक्ताओं ने आर्यवीर दल के युवाओं का मार्गदर्शन किया। शिविर का उद्देश्य संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय ...
Continue Reading
Advertisement

Trending