नारनौल | जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 8 लापता बच्चों समेत युवक को परिवार से मिलाया

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पुलिस अधीक्षक दीपक
पुलिस अधीक्षक दीपक

नारनौल। हरियाणा पुलिस के मूल मंत्र ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ को सार्थक करते हुए जिला पुलिस ने मई माह में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 8 लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने 18 वर्षों से लापता एक युवक को भी ढूंढकर उसके परिवार से मिलवाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से कई परिवारों के चेहरों पर दोबारा खुशियां लौट आईं।

जिला पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए कई बच्चे छोटी-छोटी बातों से नाराज होकर घर छोड़कर चले गए थे, जबकि कुछ बच्चे खेलते समय रास्ता भटक गए थे। पुलिस ने तकनीकी सहायता, स्थानीय सूचना तंत्र और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सभी बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना भी है। इसी सोच के तहत लापता बच्चों की तलाश को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया गया।

अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने जिला पुलिस और पुलिस अधीक्षक दीपक का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। बच्चों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, पता और कम से कम एक मोबाइल नंबर याद करवाना भी जरूरी है।

पुलिस ने यह भी कहा कि यदि कोई बच्चा घर से बिना बताए चला जाए या लापता हो जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती : नशा तस्करों और पीओ के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रबंधकों के साथ मीटिंग करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने बुधवार को अपने कार्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों ने भा...
Continue Reading

नारनौल | 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय : मनरेगा और ग्राम योजनाओं से चलेगा अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर ने बुधवार को अपने कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला वन अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) के ...
Continue Reading

नारनौल | 20 जून तक चलेंगे जन कल्याण शिविर : आयुष्मान और पीएम योजनाओं का मिलेगा लाभ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 20 जून तक विशेष जन कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन...
Continue Reading
Advertisement

Trending