उत्तर प्रदेश | रोडवेज चालक की मौत के बाद बरेली में चक्का जाम : 500 बसों के पहिए थमे

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बरेली रोडवेज बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
बरेली रोडवेज बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।

उत्तर प्रदेश | सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत के बाद परिवहन कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बरेली और रुहेलखंड डिपो के करीब एक हजार कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी, जिससे लगभग 500 रोडवेज बसों का संचालन ठप हो गया। कर्मचारियों ने बस अड्डे पर धरना शुरू कर दिया और कई बसों को सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया।

मृतक चालक की पहचान हाफिजगंज क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी प्रमोद यादव (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद यादव बुधवार रात लखनऊ से बरेली रोडवेज बस लेकर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में उनकी बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल चालक को निजी एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इसी बात से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय पर विभागीय सहायता और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती तो संभवतः प्रमोद यादव की जान बचाई जा सकती थी। कर्मचारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

हड़ताल की सूचना मिलने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।

रुहेलखंड डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण बाजपेई ने कहा कि प्रमोद यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत बेहद दुखद है। विभाग मृतक परिवार की हरसंभव मदद करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अधिकारी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत

उत्तराखंड | ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार : आईटीबीपी ने बचाई 32 लोगों की जान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चमोली में ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, आईटीबीपी ने बचाईं 32 जानें
चमोली में ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, आईटीबीपी ने बचाईं 32 जानें
उत्तराखंड | उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की बस गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराकर रोक दिया, जिससे बस गहरी खाई म...
Continue Reading

छत्तीसगढ़ | रायपुर के ऑटोमोबाइल शोरूम में भीषण आग : कई घंटों बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रायपुर के जया ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी आग
रायपुर के जया ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी आग
छत्तीसगढ़ | राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और भवन की दूसरी व तीसरी मंजिल तक फैल गई। कई घंटों की मशक्कत के बावजूद दोपहर तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया...
Continue Reading

हिमाचल प्रदेश | महिला से चेन झपटने की कोशिश नाकाम : ग्रामीणों ने 9 युवकों को दबोचा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुम्मा क्षेत्र में चेन झपटने की कोशिश के बाद पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में ले जाती पुलिस।
गुम्मा क्षेत्र में चेन झपटने की कोशिश के बाद पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में ले जाती पुलिस।
हिमाचल प्रदेश | मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुम्मा क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला से सोने की चेन झपटने का प्रयास करने वाले युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते आरोपी भाग नहीं सके और उन्हें पुलिस...
Continue Reading
Advertisement

Trending