नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।

नांगल चौधरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर खंड नांगल चौधरी में बुधवार से 3 दिवसीय खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम उदय सिंह ने किया। शिविर में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक अशोक कुमारी, ललित और अशोक कुमार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

एसडीएम उदय सिंह ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव में योग व्यायामशालाएं बनाकर योग सहायकों और प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है ताकि हर व्यक्ति योग से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से काम, क्रोध, लोभ, मोह और ईर्ष्या जैसे मनोविकार दूर होते हैं तथा व्यक्ति में धैर्य और सहनशीलता बढ़ती है। उन्होंने आमजन से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए “स्वस्थ भारत, सशक्त भारत” के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने कहा कि योग दिवस को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। वहीं आयुष नोडल अधिकारी डॉ. ललित मोहन जोशी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता बल्कि व्यक्ति को अपने कार्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की क्षमता भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” का उद्देश्य बुजुर्गों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है ताकि वे स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें।

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल का विस्तृत अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और दिव्य रूप से मनाने की अपील की।

इस अवसर पर खंड नांगल चौधरी के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, योग सहायक, योग प्रशिक्षक, अध्यापक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार पंचायत भवन नारनौल में 71-नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्...
Continue Reading

नांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

नितिन यादव
|
दोस्तपुर गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग बुझाते ग्रामीण और फायर ब्रिगेड कर्मचारी
दोस्तपुर गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग बुझाते ग्रामीण और फायर ब्रिगेड कर्मचारी
नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव दोस्तपुर की हरिजन बस्ती में आज दोपहर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ग्रामीणों द्वारा एकत्रित किए गए ईंधन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बड़ी मात्रा में ईंधन जलकर राख हो ग...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पुलिस की डोर टू डोर मुहिम : बनिहाड़ी और गोठडी गांव में लोगों को नशे के खिलाफ और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बनिहाड़ी और गोठडी का दौरा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना...
Continue Reading
Advertisement

Trending