ज़िला
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा रोजगार कार्यालय का दौरा किया।
एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच की और अधिकारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी लगाते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अनुशासन, साफ-सफाई और रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को सरकारी सेवाएं समय पर और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हों।
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को सुगम और प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है।
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में 30 शिकायतें दर्ज : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश | एसपी दीपक कुमार भी रहे मौजूद
महेंद्रगढ़ | खेल स्टेडियम का निरीक्षण : खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
महेंद्रगढ़। पात्र गरीब परिवारों के हक की लड़ाई लड़ेंगे पुनीत बुलान : कटे हुए BPL राशन कार्डों की बहाली के लिए शुरू होगी विशेष मुहिम
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई