ज़िला
महेंद्रगढ़ | खेल स्टेडियम का निरीक्षण : खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश
महेंद्रगढ़ | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने वीरवार को महेंद्रगढ़ स्थित खेल स्टेडियम का निरीक्षण कर वहां चल रहे नवीनीकरण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्टेडियम के ट्रैक पर आवश्यकतानुसार मिट्टी डलवाने, खिलाड़ियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेल स्टेडियम में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं को निर्धारित समय सीमा में दुरुस्त किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्टेडियम में सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए और रखरखाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडु, नगर पालिका सचिव प्रशांत पराशर, कोच जयवीर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में 30 शिकायतें दर्ज : डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश | एसपी दीपक कुमार भी रहे मौजूद
महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी का औचक निरीक्षण : अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
महेंद्रगढ़। पात्र गरीब परिवारों के हक की लड़ाई लड़ेंगे पुनीत बुलान : कटे हुए BPL राशन कार्डों की बहाली के लिए शुरू होगी विशेष मुहिम
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई