महेंद्रगढ़ | मनाली-जयपुर टूरिस्ट बस हादसा : डीसी अनुपमा अंजली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़। मनाली से जयपुर जा रही एक टूरिस्ट बस शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी पर बुचावास गांव के समीप हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत सक्रिय हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त अनुपमा अंजली तुरंत महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचीं और हादसे में घायल यात्रियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रत्येक घायल से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

घायलों का हाल चाल जानती डीसी अनुपमा अंजली।

घायलों का हाल चाल जानती डीसी अनुपमा अंजली।

उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार  सहित चिकित्सकों की टीम को निर्देश दिए कि सभी घायलों को दवाइयां, जांच और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क और प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी घायल की स्थिति गंभीर हो और उसे हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता पड़े तो एंबुलेंस की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।

डीसी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करने, मृतकों के शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने तथा यात्रियों के परिजनों को सूचना देकर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। फिलहाल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों के उपचार और देखभाल में जुटी हुई हैं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम योगेश सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं

सुशील शर्मा
|
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
रोजगार मेले में संबोधित करते जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत।
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को उपमंडल रोजगार कार्यालय महेंद्रगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, महेंद्रगढ़ द्वारा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) मनोज कुमार द्वार...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading
Advertisement

Trending