महेंद्रगढ़ | योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी
महेंद्रगढ़ योग शिविर में योगासन करते प्रतिभागी

महेंद्रगढ़ । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग, महेंद्रगढ़ द्वारा चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त महोदय के दिशा निर्देशन में एसडीएम योगेश सैनी के मार्गदर्शन में डॉ. शशि बाला जिला आयुर्वेद अधिकारी की अगुवाई में किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी डॉ सुमन ने बताया कि शिविर में महेंद्रगढ़ ब्लॉक के सभी आयुष चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, योग सहायक, योग इंस्ट्रक्टर, डीपी/पीटीआई, अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, पंच-सरपंच तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

डॉ सुमन ने मधुमेह (DM), उच्च रक्तचाप (HTN), मानसिक दुर्बलता एवं तनाव जैसी समस्याओं में योग और आयुर्वेद की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संरक्षण हेतु पर्याप्त जल सेवन, गोंद कतीरा, नारियल पानी, सौंफ मिश्री का पानी के सेवन तथा धूप से बचाव जैसे घरेलू उपायों की भी जानकारी दी। शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान : 1.04 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा | एडीसी ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। आगामी 28 से 30 जून तक चलाए जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान और 16 जून से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026’ की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली।...
Continue Reading

सतनाली | तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

विक्रम नेहरा
|
सतनाली में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते प्रतिभागी
सतनाली में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते प्रतिभागी
सतनाली | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में उपायुक्त महोदय के निर्देशन में सतनाली में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 जून से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर में क्षे...
Continue Reading

नांगल चौधरी | 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : नियमित योग से बढ़ेगी धैर्य व सहनशीलता

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
योग करते एसडीएम उदय सिंह व अन्य।
नांगल चौधरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर खंड नांगल चौधरी में बुधवार से 3 दिवसीय खंड स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन एसडीएम उदय सिंह ने किया। शिविर में आयुष ...
Continue Reading
Advertisement

Trending