अटेली | वेद वाटिका में 21 दिवसीय योग शिविर जारी : ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।

अटेली । गांव गुजरवास स्थित वेद वाटिका में चल रहे 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का संचालन कर्ण चौहान ने किया । विशिष्ट अतिथि रीतू गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन पद्धति है जो विश्व को सेहत का रास्ता दिखा रही है। तनाव और थकान से बचने को हर व्यक्ति सुबह 30 मिनट योग करना चाहिए

श्रीराम सेवा ट्रस्ट की संरक्षक बिमला अग्रवाल व डॉ. छत्रपाल वर्मा ने कहा कि गांव-गांव योग पहुंचाना लक्ष्य है। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज बनेगा।

योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश आर्य, संतोष चौहान व वीणा अग्रवाल ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन तथा भ्रामरी, अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

शिविर में निशा नैनवाया, कर्ण सिंह चौहान, रामकिशन, रमेश गोठवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली |  नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने वाली हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल अटेली मंडी की छात्रा श्रद्धा यादव के सम्मान म...
Continue Reading

अटेली | वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित : डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में आयोजित डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।
अटेली में आयोजित डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर में लोगों को जानकारी देते अधिकारी।
अटेली । नगर पालिका नांगल अटेली में बुधवार को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एफएलसी रमेश चंद्र ने बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान की । शिविर में प्रतिभागियों को पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, अटल पेंशन योजना,...
Continue Reading
Advertisement

Trending