ज़िला
चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद नियुक्तियां
महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। रेणु भाटिया का एक बयान विवादों में आने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद लंबे समय से नई नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था।

पांच सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी
सरकार ने महिला आयोग में पांच नए सदस्यों की भी नियुक्ति की है। जारी आदेशों में नारनौल की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग और सुनीता चौहान को सदस्य नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश
राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नियमों के तहत होंगी नियुक्तियां
आदेश के अनुसार चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और सदस्यों की सेवा शर्तें तथा अन्य नियम मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग द्वारा 26 मई 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू होंगे।

महिला अधिकारों के लिए करेगी काम
महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण और महिला हितों से जुड़े मामलों पर सरकार को सुझाव देने का कार्य करता है। नई टीम के गठन के बाद आयोग की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश | 400 फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार : 2 की मौत | बच्ची समेत 3 घायल
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
उत्तराखंड | ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार : आईटीबीपी ने बचाई 32 लोगों की जान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल11 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता