नारनौल | आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में योग अभ्यास कार्यक्रम : विधायकों ने किया योग व पौधारोपण

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
योगाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
योगाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।

नारनौल। हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल पटीकरा में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण से की गई। इसके बाद भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रत्येक नागरिक को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने भारत की प्राचीन योग पद्धति को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने योग गुरु Baba Ramdev के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योग की ज्योति को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। साथ ही उन्होंने संस्थान में संचालित पंचकर्म जैसी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों की भी प्रशंसा की।

हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मदन मानव ने कहा कि इस वर्ष योग कार्यक्रम की मुख्य थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री के “योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा” संकल्प को समर्पित है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिबाला, आरएफओ रजनीश कुमार, डॉ. सतीश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | योग मैराथन में उमड़ा जनसैलाब : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आईटीआई मैदान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक भव्य योग मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस अवसर पर नारनौल के विधा...
Continue Reading

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading
Advertisement

Trending