नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय स्वयं आगे बढ़कर पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दिया तथा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आंतरिक जांच शुरू की। जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर संबंधित कर्मचारी को ड्यूटी से हटाते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके साथ ही पुलिस को घटना से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने के लिए सुरक्षित रख लिए गए हैं ताकि जांच निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके।

अस्पताल के सीईओ एवं निदेशक ने बताया कि आरोपी युवक गांव मुलोदी का निवासी है। वह पहले भी नारनौल के एक अन्य अस्पताल में कार्य कर चुका था और पिछले लगभग एक वर्ष से उनके अस्पताल में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति से पहले अस्पताल प्रबंधन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसका बायोडाटा, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लिए जाते हैं तथा उपलब्ध रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाता है। आरोपी कर्मचारी की नियुक्ति के समय भी सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे पाए गए थे।

अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा, सम्मान और गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। अस्पताल में महिलाओं, बच्चों और सभी मरीजों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी नीति के तहत घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ बिना किसी देरी के कार्रवाई की गई।

प्रबंधन ने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान पुलिस को किसी अन्य जानकारी, रिकॉर्ड या तकनीकी सहयोग की आवश्यकता होगी तो अस्पताल हर स्तर पर सहयोग करेगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई ही पीड़ित को न्याय दिलाने तथा समाज में सही संदेश देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उधर, पुलिस ने अस्पताल द्वारा अब तक किए सहयोगी पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading

नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

हरविन्द्र यादव
|
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा व...
Continue Reading

नारनौल | विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव सम्मानित : 25 बार रक्तदान कर बने प्रेरणा स्रोत

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल में विश्व रक्तदाता दिवस पर दीपक यादव को सम्मानित करते हुए।
नारनौल | जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रविवार विश्व रक्तदाता दिवस नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आयोजित किया गया। इस दौरान माता सती वेलफेयर समिति के सचिव दीपक यादव को 25 बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदा...
Continue Reading
Advertisement

Trending