नारनौल | बीएलओ को मिला एसआईआर का विशेष प्रशिक्षण : मतदाता सूची अपडेट करने के दिए निर्देश | लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
बीएलओ को एसआईआर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
बीएलओ को एसआईआर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।

नारनौल। स्थानीय पंचायत भवन में सोमवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ा विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बीएलओ को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अपडेट और पारदर्शी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं के डेटा का सही सत्यापन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। साथ ही किसी प्रकार की दोहरी प्रविष्टि या त्रुटि को समय रहते हटाया जा सके।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि इसनारनौल बीएलओ प्रशिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी तथा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बीएलओ मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बिजली एक जन उपयोगी सेवा : निजीकरण पर रोक लगे | मेहर सिंह बांगड़ | मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

|
बिजली निजीकरण के विरोध में नारनौल लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता मंच के पदाधिकारी व उपभोक्ता।
बिजली निजीकरण के विरोध में नारनौल लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता मंच के पदाधिकारी व उपभोक्ता।
नारनौल। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा (आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन संबद्ध) के नेतृत्व में लघु सचिवालय नारनौल पर बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर योजना और बिजली संशोधन बिल-2022 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्र...
Continue Reading

नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब

हरविन्द्र यादव
|
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
नारनौल। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जेलाफ (नारनौल) के प्राचार्य लोकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 11 जून 2026 को चंडीगढ़ से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के बा...
Continue Reading

नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम
नारनौल। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस और कमांडो टीम ने संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार की गई। अभियान के दौरान पुलिस और कमांडो टीमों ने श...
Continue Reading
Advertisement

Trending