ज़िला
नारनौल | जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : सीआईए टीम ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुषार निवासी नसीबपुर के रूप में हुई है, जिसे थाना शहर नारनौल क्षेत्र से दबोचा गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार इससे पहले सीआईए नारनौल की टीम ने 12 जून को मामले के दो मुख्य आरोपी पंकज निवासी गहली, हाल आबाद केशव नगर नारनौल तथा निशांत निवासी गहली को सिंघाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में दो डंडे बरामद किए गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मोहनपुर निवासी विक्रम, जो भारतीय सेना में कार्यरत है, छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार 4 अप्रैल की रात कुछ युवकों ने उसके चचेरे भाई की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। अगले दिन 5 अप्रैल को जब वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी सामने से आई बोलेरो गाड़ी ने जान से मारने की नीयत से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
शिकायत के अनुसार बोलेरो से लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से लैस करीब आधा दर्जन युवक उतरे और उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान जब पीड़ित का भाई और उसके साथी दूसरी गाड़ी से वहां पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।
नारनौल | बिजली एक जन उपयोगी सेवा : निजीकरण पर रोक लगे | मेहर सिंह बांगड़ | मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब
नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं