नारनौल | जिला पुलिस और कमांडो टीम का संयुक्त सर्च अभियान : सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम
नारनौल में सर्च अभियान चलाती पुलिस और कमांडो टीम

नारनौल। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस और कमांडो टीम ने संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार की गई।

अभियान के दौरान पुलिस और कमांडो टीमों ने शहर के विभिन्न पार्कों, सार्वजनिक स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया। टीमों ने बिना किसी कारण सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इस दौरान लोगों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त सर्च अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बिजली एक जन उपयोगी सेवा : निजीकरण पर रोक लगे | मेहर सिंह बांगड़ | मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

|
बिजली निजीकरण के विरोध में नारनौल लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता मंच के पदाधिकारी व उपभोक्ता।
बिजली निजीकरण के विरोध में नारनौल लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता मंच के पदाधिकारी व उपभोक्ता।
नारनौल। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा (आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन संबद्ध) के नेतृत्व में लघु सचिवालय नारनौल पर बिजली के निजीकरण, स्मार्ट मीटर योजना और बिजली संशोधन बिल-2022 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्र...
Continue Reading

नारनौल | जेलाफ स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार निलंबित : शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश | विस्तृत रिपोर्ट भी तलब

हरविन्द्र यादव
|
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
प्राचार्य लोकेश कुमार का फाइल फोटो
नारनौल। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जेलाफ (नारनौल) के प्राचार्य लोकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 11 जून 2026 को चंडीगढ़ से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के बा...
Continue Reading

नारनौल | जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : सीआईए टीम ने वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपी
नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुषार निवासी नसीबपुर के रूप में हुई है, जिसे थाना शहर नारनौल क्षेत्र से दबोचा गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की...
Continue Reading
Advertisement

Trending