ज़िला
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज के बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रितेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान (19) निवासी तिगांव रोड, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 27 मार्च को अग्रवाल कॉलेज के छात्र रितेश कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता संतोष कुमार निवासी गर्ग कॉलोनी पार्ट-2, बल्लभगढ़ की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच अपराध शाखा सेंट्रल की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक समीर खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी समीर खान को उसके दोस्त गौरव का झगड़े के संबंध में फोन आया था, जिसके बाद वह अपनी बलैनो कार में हिमांशु और गौरव को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था। घटना के समय समीर खान ही गाड़ी चला रहा था।
पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात में शामिल अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी समीर खान को भी अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फरीदाबाद | शेयर ट्रेडिंग एवं IPO में निवेश का झांसा देकर 32.81 लाख रुपये की साइबर ठगी : खाताधारक गिरफ्तार
नूंह | तावडू नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड : रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम | कर्मचारियों में मचा हड़कंप
नूंह | 2 करोड़ की सुपारी लेकर गायब हुआ कंटेनर चालक : 16 घंटे में राजस्थान से खाली वाहन बरामद
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव