अटेली। मानवता की मिसाल : दरभंगा से भटककर हरियाणा पहुंचे मुक्त्यार को आश्रम ने दिया नया जीवन

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली । बिहार के दरभंगा जिले से मानसिक असंतुलन की स्थिति में घर से निकले एक व्यक्ति को हरियाणा के अटेली क्षेत्र में ऐसा परिवार मिला, जिसने उसकी जिंदगी ही बदल दी। करीब पांच वर्ष पहले गांव भोजावास के पास बेहद दयनीय अवस्था में मिले मुक्त्यार आज शांतिकुंज प्रभुजन आश्रम में सम्मान, सुरक्षा और अपनापन के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

जब मुक्त्यार मिले थे, तब उनकी हालत बेहद खराब थी। बिखरे बाल, बढ़े हुए नाखून, फटे कपड़े और भूख से बेहाल इस व्यक्ति के पास अपनी पहचान बताने के लिए केवल दो शब्द थे—“मुक्त्यार, दरभंगा”। इसके बाद उन्हें शांतिकुंज प्रभुजन आश्रम लाया गया, जहां भोजन, चिकित्सा, साफ कपड़े और सुरक्षित आश्रय देकर उनकी देखभाल शुरू की गई।

आश्रम में मिले प्रेम और सेवा ने धीरे-धीरे उनके जीवन को नई दिशा दी। आज मुक्त्यार आश्रम की दिनचर्या का हिस्सा हैं, नियमित प्रार्थना करते हैं और विभिन्न कार्यों में सहयोग भी करते हैं। उनके चेहरे की मुस्कान यह साबित करती है कि सम्मान और अपनापन किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी दवा है।

शांतिकुंज प्रभुजन आश्रम के संचालक पवन राठौड़ का कहना है कि मुक्त्यार केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उन हजारों लोगों का प्रतीक हैं जिन्हें बीमारी, बुढ़ापे या मानसिक परेशानियों के कारण अपने ही परिवारों से उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आश्रम का प्रयास केवल पुनर्वास नहीं बल्कि ऐसे लोगों को परिवार का एहसास कराना है।

मुक्त्यार की कहानी पूरे देश के लिए एक संदेश है कि किसी भी व्यक्ति को उसकी बीमारी या कमजोरी के कारण अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। आश्रम प्रबंधन अब उनके परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें फिर से अपने घर और परिवार से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। क्योंकि हर व्यक्ति का सबसे बड़ा अधिकार अपने घर और अपनों के बीच सम्मान के साथ जीना है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | लालच नहीं, ईमानदारी चुनी : सड़क पर मिला रुपये 15,100 और दस्तावेजों से भरा पर्स लौटाकर पेश की मिसाल

जितेंद्र सोलंकी
|
असल मालिक को पर्स लौटाता महेन्द्र शर्मा
असल मालिक को पर्स लौटाता महेन्द्र शर्मा
अटेली | जहां आज के समय में खोई हुई वस्तु के वापस मिलने की उम्मीद कम ही रहती है, वहीं गांव खासपुर निवासी महेंद्र शर्मा ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटाक...
Continue Reading

अटेली | नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम : युवाओं और महिलाओं को किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अटेली में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती पुलिस टीम।
अटेली में नशामुक्त हरियाणा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करती पुलिस टीम।
अटेली। नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा के तहत थाना अटेली क्षेत्र के कस्बा अटेली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक शारदा और उनकी पुलिस टीम ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशामुक्त...
Continue Reading

अटेली। तोबड़ा में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू : डॉ. राकेश कुमार ने बताए सेहत के मंत्र

जितेंद्र सोलंकी
|
तोबड़ा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण
तोबड़ा गांव में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण
अटेली। गांव तोबड़ा में बुधवार को तीन दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ.राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उनक...
Continue Reading
Advertisement

Trending